Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत विकास परिषद शाखा देवली व बड़जात्या सेनेटरी वेयर एंड टाइल्स समेत के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया।
परिषद अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने बताया कि यह शिविर 28, 29 फरवरी में एक मार्च को महावीर दिगंबर जैन मंदिर देवली में होगा। शिविर में 125 ट्राई साइकिल, 60 व्हीलचेयर, 250 कान की मशीन, 10 वाकर, बैसाखियां, छड़ी व जयपुर फुट (कृत्रिम पैर) शिविर स्थल पर ही निःशुल्क बनाए जाएंगे। परिषद सदस्य सुरेश अग्रवाल ने बताया कि टीमों का गठन कर रामथला, बडला, माताजी का थावला, मालेड़ा, राजमहल पनवाड़, कुचलवाड़ा, सावतगढ़, सहित जगहों पर शिविर का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि दिव्यांगों का इसका लाभ मिल सके। शिविर संयोजक मनीष झवर, अमन गर्ग, लवलीश , मनीष बड़जात्या, दौलत जैन, अंकित जैन, विकास परिषद के सचिव पंकज जैन व जिनेंद्र बिलाला सहित सदस्य शिविर की तैयारी में जुटे हैं।



