Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsजहाजपुर मे नही लगती कृषि जिंसों की नीलामी बोली

जहाजपुर मे नही लगती कृषि जिंसों की नीलामी बोली

ठेके कर्मियों के भरोसे मंडी


Jahazpur News 14 फरवरी (आज़ाद नेब) कृषि उपज मंडी में सात व्यापारियों को दुकानें आवंटित है। लेकिन व्यापारियों द्वारा किसानों के जिंसों की नीलामी बोली नहीं लगाई जाती है। किसानों की जिंसों को बाजार से कम भाव लेकर लुटा जा रहा है। जिससे कृषि उपज मंडी केवल खरीद केंद्र बन कर रह गई है। गेट पास भी ठेके कर्मियों द्वारा ही दिया जाता है।

शाहपुरा जिले के सबसे बड़े क्षेत्र की मंडी में सरसों की लेब मशीन नहीं है, किसानों की जिंसों को रखने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है, मंडी में किसानों के बैठने, खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी में यूडीसी, एलडीसी, चौकीदार, सफाईकर्मी के सभी पद रिक्त है। यहां संविदाकर्मी राधेश्याम बैरागी है, जो सप्ताह में एक दिन आकर मंडी में आने वाले जिंसों का गेट पास के आधार पर विक्रय पर्चियां बना कर मंडी टैक्स लेकर चले जाते हैं। जहाजपुर की कृषि उपज मंडी ठेके कर्मियों के भरोसे चल रही है। खाद्य विभाग ने राजफेड को गेहूं खरीद के लिए राज्य में 210 केन्द्र आवंटित किए है। जिसमें जहाजपुर की गौण मंडी भी शामिल है। गौरतलब है कि प्रदेश की मंडियों में राजफेड द्वारा 10 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू करेगा। किसानों से 2400 रुपए क्विंटल की दर से गेहूं का भुगतान होगा। समर्थन मूल्य 2275 रु. प्रति क्विंटल के अतिरिक्त इस बार राज्य सरकार के 125 रु. प्रति क्विंटल बोनस सहित भुगतान किया जाएगा।

मंडी सचिव कांतिलाल मीणा ने बताया कि सरसों की लेब मशीन का प्रपोजल भिजवा दिया गया है, जल्द ही मंडी में ही लेब रिपोर्ट होगी। किसानों द्वारा मंडी में लाने वाले जिंस की सुरक्षा के लिए नया सुविधा युक्त प्लेटफार्म बनाने के लिए जल्द ही स्टीमेट तैयार करवा कर भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d