सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राजकीय अस्पताल परिसर से गत 2 दिन पूर्व एक युवक की बाइक चोरी होने का शुक्रवार को यहां हनुमान नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है।
वहीं उक्त वारदात में शामिल संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट नजर आ रहा है। दरअसल यह बाइक मायला पोल्या निवासी विनोद मीणा की है। पीड़ित विनोद मीणा ने बताया कि उन्होंने अपनी बोलेरो कार खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संविदा पर लगा रखी है। वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह अपनी बाइक लेकर अस्पताल में गए। जहां उन्होंने कार्यालय की तरफ बाइक पार्किंग की तथा अधिकारी के साथ फील्ड में चले गए। पीछे से सुबह 11 बजे करीब एक युवक उनकी बाइक को ले जाता हुआ नजर आ रहा है। युवक ने हल्के नीले कलर की जैकेट पहन रखी है। पीड़ित ने हनुमान नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।



