Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुरानी कृषि उपज मंडी को विशिष्ट श्रेणी अथवा गौण मंडी बनाने सहित मुद्दों को लेकर शनिवार शाम 7 बजे व्यापार महासंघ की बैठक ममता सर्कल स्थित कार्यालय में होगी।
महासंघ के अध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि बैठक में मुख्य एजेंट विशिष्ट श्रेणी या गौण मंडी बनाने सहित मौजूदा वर्ष में अंतिम मंगलवार बाजार बंद करने या नहीं करने के निर्णय पर भी विचार किया जाएगा। इसी तरह होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने, व्यापार महासंघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन करने आदि पर चर्चा की जाएगी। इसमें व्यापारियों से सुझाव लिए जाएंगे।


