Deoli News 29 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बीती रात बजरी की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर तांडव मचाने वाले चालक के खिलाफ हनुमान नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।
हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब ने बताया कि मामले में पुलिस ने धर्मराज जाट निवासी फ़ारक्या थाना सदर केकड़ी है। जिसे पुलिस ने उस समय शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने चालक पर बजरी चोरी, एमएमडीआर एक्ट, लापरवाहीपूर्वक ट्रैक्टर ट्राली चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डालना, सबूत मिटाना समेत धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक धर्मराज जाट को हनुमान नगर पुलिस ने कई किलोमीटर का पीछा कर जयपुर रोड पर होटल गोविंदा के पास पकड़ा था। इससे पहले ट्रैक्टर चालक ने राजकीय महाविद्यालय देवली से लेकर जयपुर रोड तक पूरी सड़क पर बजरी बिखेर दी थी। वहीं ट्रैक्टर का टायर खुल जाने के बावजूद वह नहीं रुका। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने भी पुलिस का साथ देकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ा था।



