Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ऊंचा में डीएमएफटी फंड से बन रहे स्कूल भवन के मामले में स्थानीय लोगों की घटिया निर्माण की शिकायत पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता ने ठेकेदार को फटकार लगाई है। वहीं पुराने को हटाकर नया फाउडेशन बनाने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता जयराम मीणा ने जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा से शिकायत की थी कि विद्यालय भवन बनवा रहे ठेकेदार ने निर्माण शुरू करते ही घटिया सामग्री का उपयोग शुरू कर दिया है। इस पर क्षेत्रीय विधायक गोपीचंद मीणा ने तत्काल समसा के कनिष्ठ अभियंता हामिद खान को मौके पर भेजा व जांच करने के निर्देश दिए। कनिष्ठ अभियंता ने पहुंचकर काम कर रही फर्म के प्रतिनिधि को बुलाकर फटकार लगाई व घटिया निर्माण सामग्री को तुरंत वहां से हटवा दिया। इसके अलावा नई सामग्री डलवाकर नया फाउडेशन बनाने को कहा। इस दौरान शिकायतकर्ता जयराम मीणा को भी मौके पर बुलवाकर कार्रवाई से अवगत करवाया गया। गौरतलब है कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंचा का भवन क्षतिग्रस्त है।
इसे लेकर ग्रामीणो व शिक्षकों की शिकायत के बाद क्षेत्रीय विधायक गोपीचंद मीणा ने डीएमएफटी योजना के तहत एक करोड़ 92 लाख रुपए की स्वीकृति दिलवाई थी।


