Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित एक आवास पर शुक्रवार को भाजपा नेता विजय बैंसला ने अपने कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यालय के उद्देश्य बताए।
दरअसल कार्यालय पर देवली-उनियारा विधानसभा के आमजन की जनसुनवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला फाउंडेशन के माध्यम से भी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान दौलत बैंसला, पूजा बैंसला, टोंक जिला अध्यक्ष अजीत मेहता, टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा संयोजक नरेश बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी, देवली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणावत देवली, देहात मंडल अध्यक्ष सवारियां बैरागी, उनियारा मंडल अध्यक्ष नमो गौतम, पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत, पूर्व प्रधान उदयलाल गुर्जर, खेमराज मीणा, उनियारा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बढ़ाया सहित थे।



