Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरडा (कुराड़िया) में पप्पू लाल मीणा पुत्र प्रमोद मीणा निवासी खेरडिया माताजी का खेड़ा जहाजपुर द्वारा अपने दादा भूरालाल मीणा की पुण्य स्मृति में वाटर कूलर भेंट किया गया।

इससे पहले विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह के परिवारजन का सम्मान कर उद्घाटन करवाया गया। वाटर कूलर से गर्मियों में बच्चों को ठंडा पानी मिल सकेगा। इस मौके पर भामाशाह परिवार के लोगों ने फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस दौरान संस्था प्रधान महेंद्र कुमार पाराशर, अध्यापक नरेश कुमार खटीक, अंजू बाला, छात्राध्यापक अंकित मीणा, लोकेश मीणा व गांव के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।


