Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार का शुभारंभ देवली में सोमवार सुबह भक्ति, आस्था और उत्साह के साथ होगा। इस माह की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा बोयड़ा गणेशजी स्थित पवित्र बनास नदी से सुबह 8:15 बजे शुरू होगी।
गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्त बनास नदी से पवित्र जल भरकर तेजाजी कॉलोनी, कीर मोहल्ला स्थित अर्धनरेश्वर मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। शहर एवं क्षेत्र की किन्नर पायल बाई (गद्दीपति) ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप इस वर्ष पहली बार नवनिर्मित अर्धनरेश्वर मंदिर में कांवड़ियों द्वारा जल चढ़ाया जाएगा। यात्रा बोयड़ा गणेश मंदिर से शुरू होकर जहाजपुर चुंगी नाका, गुरुद्वारे के सामने, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, कीर मोहल्ला होते हुए अर्धनरेश्वर मंदिर पहुंचेगी। सड़कों पर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण शिवमय रहेगा।
यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए देवली पुलिस का जाप्ता कांवड़ियों के साथ रहेगा।


