मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Desk News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता फ्लेक्स पर अपने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिले में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश चौधरी, सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्रतिष्ठा पिलानिया, उपखंड अधिकारी राहुल सैनी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटूलाल बैरवा, नगर परिषद आयुक्त ममता नागर, महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक सरोज मीणा, पीआरओ अपूर्व शर्मा, जनसंपर्क कर्मी रिजवान अनीस, सीडीपीओ संगीता दीपक, किरण मीणा, महिला पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान, जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर राजूलाल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट कार्मिकों ने हस्ताक्षर कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।



