Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsगौतम की महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया, होलिका दहन 24 मार्च को

गौतम की महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया, होलिका दहन 24 मार्च को


Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां गौतम आश्रम में महिला मण्डल की महिलाओं ने फागोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने ढोलक मंजीरे के साथ फाग के भजन-कीर्तन किए।

भगवान कृष्ण राधा की संजीव झांकी व महर्षि गौतम की झांकी सजाई गई। महिलाओं ने नृत्य कर भगवान को रिझाया और पुष्प व गुलाल से होली खेली। इस दौरान होली खेल रहे भोले नाथ पार्वती के संग, खर्चा भेज दो सांवरिया होली आई रे, गांजा पीला रे सदा शिव भोला लहरी, रंग मत डाल रे सांवरा मारो गुजर मारे रे, घुमकड घुमकड घूमे रे बालाजी थारो घोटो, झीना झीना बाजरे रे भैरूजी थारा घूघरा आदि भजन गाए। फागोत्सव में राजस्थान प्रान्तीय प्रदेश अध्यक्षा ममता शर्मा, प्रान्तीय समाज कल्याण मंत्री मीनाक्षी जोशी, किशनगढ उपाध्यक्ष श्रमदुर्गा शर्मा, किशनगढ से सोनम शर्मा सहित कई महिलाए थी। यहां ममता शर्मा ने समाज की अन्नु शर्मा, अनामिका पंचोली, अलका , आशा काटिया, सुनिता पत्रिया, रिंकू पंचोली, शकुन्तला तिवारी का सम्मान किया।

होलिका दहन मुहूर्त सवा 11 बजे

श्रीचारभुजा नाथ मंदिर देवली के पुजारी अनुज शर्मा ने बताया कि इस बार फाल्गुन शुक्ल पक्ष रविवार की रात 11:14 से 12:20 तक होलिका दहन का समय रहेगा। मुख्य होलिका दहन गणेश रोड पर किया जाएगा। जिसका समय 11:15 बजे से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d