Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार, एक्साइज एक्ट में भी मामला...

महिला 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार, एक्साइज एक्ट में भी मामला दर्ज


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस सर्कल क्षेत्र की नासिरदा थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई कर एक महिला को 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

नासिरदा थाना प्रभारी कालूराम ने बताया कि यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई। पुलिस ने मीरा देवी पत्नी जगमाल सांसी निवासी नासिरदा थाना को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया है। इसी तरह थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर तीन लोगों को अवैध हथकड़ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भंवर सिंह पुत्र सुंदर सांसी, नौलख सिंह उर्फ नोल्या पुत्र रामा सासी व तपेंद्र पुत्र भगत सिंह सांसी निवासी नासिरदा को गिरफ्तार कर 6 लीटर हथकड़ शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d