Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमीडियाकर्मी पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

मीडियाकर्मी पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 2 अप्रेल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले दिनों बजरी माफियाओं की ओर से एक मीडियाकर्मी पर हमलाकर गम्भीर घायल करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह के अनुसार गत 23 फरवरी को राजमहल निवासी व मीडियाकर्मी बनवारीलाल वर्मा पर बजरी माफियाओं ने हमला कर घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि मामले में पहले दो आरोपियों नोरत बैरवा, सागर मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे तीसरे आरोपी सन्थली निवासी मुकेश पुत्र श्योजी गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने मीडियाकर्मी बनवारी लाल वर्मा पर कवरेज के दौरान लौटते वक्त हमला कर घायल किया था।

एक हजार लीटर वाश नष्ट, अवैध हथकड़ शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d