Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsलाठी व गंडांसो से मारपीट कर पुत्री के अपहरण करने के प्रयास...

लाठी व गंडांसो से मारपीट कर पुत्री के अपहरण करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

हनुमान नगर थाना क्षेत्र के मामला


Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के मायला पोल्या रोड स्थित कालबेलिया बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों पर लाठी व गंडासों से मारपीट कर पुत्री के अपहरण करने के प्रयास का हनुमान नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

प्रकरण के अनुसार यह मामला नाना होटल के पीछे रिद्धि सिद्धि कॉलोनी मायला पोल्या रोड निवासी राजकुमार सासी ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गत 3 अप्रैल को पीड़ित अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान रात करीब 9:30 बजे उनके घर को चारों तरफ से घेरकर डेढ़ दर्जन लोगों ने उन पर लाठी गंडास से हमला कर दिया। रिपोर्ट में कमलेश मीणा पुत्र जयलाल, प्रहलाद पुत्र जयलाल मीणा, राजू मीणा, विक्रम तथा प्रभुनाथ पुत्र हीरानाथ, मोरपाल पुत्र अमरनाथ, दला पुत्र सरदार नाथ, प्रधान पुत्र गोवर्धननाथ मुकेश समेत निवासी कालबेलिया का झोपड़ा मायला पोल्या रोड समेत 10-15 व्यक्ति उनके घर पर आए।

उन्होंने लाठी गंडासों से लेस होकर घर में तोड़फोड़ की तथा पीड़ित तथा उसके परिवार के लोगों को लात, घुसो व डंडो से जमकर मारा। वही पीड़ित की पुत्री को कमलेश मीणा पुत्र जयलाल चोटी पड़कर बाहर ले गया। इस बीच लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कमलेश अपराधिक प्रवृत्ति का है। जिसके विरुद्ध पूर्व में भी मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी 2 अप्रैल को वह दोपहर तीन से 4 बजे के बीच अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान कमलेश मीणा समेत लोग आए। जिन्होंने पीड़ित पक्ष के साथ लात व दूसरों से मारपीट की। उक्त घटनाक्रम के वीडियो रिकॉर्ड है। आरोपी पर पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व में छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।

जिसे वापस लेने के लिए कमलेश दबाव बना रहा है। आरोप लगाया कि कमलेश मीणा की परचून की दुकान है। जिस पर वह अवैध शराब का व्यवसाय करता है तथा पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d