Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमतदान केंद्र पर सभी आधारभूत सुविधा होगी, केवल लोग घरों से निकले...

मतदान केंद्र पर सभी आधारभूत सुविधा होगी, केवल लोग घरों से निकले तथा मतदान करें

लोकसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों व विभिन्न संगठनों से की चर्चा


Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना ने शुक्रवार को मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, स्वीप व मतदान दिवस की तैयारी आदि को लेकर चर्चा की।

दोपहर 2 बजे उपखंड अधिकारी ने व्यापार महासंघ, मीडियाकर्मियों, सामाजिक संगठन समेत से चर्चा कर बैठक का उद्देश्य साझा किया। उन्होंने व्यापार माह संघ अध्यक्ष चांदमल जैन से कहा कि महासंघ व्यापारियों को आगामी 26 अप्रैल के चुनाव के लिए प्रेरित करें। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें सभी व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। उपखंड अधिकारी ने एनजीओ के माध्यम से कच्ची बस्ती में लोगों को जागरूक करने के लिए राजेंद्र शर्मा से कहा। इसी तरह मीडियाकर्मियों के सहयोग के लिए भी उपखंड अधिकारी ने बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में मीडिया की बात को विश्वासपूर्वक स्वीकार किया जाता है। लिहाजा मीडिया के माध्यम से भी अभियान चलाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

मीडिया की समाज में अहम भूमिका है। इस बार भी विधानसभा चुनाव की तरह 8 महिला बूथ बनाए जाएंगे। इन 3 बूथ देवली में तथा एक बूथ दूनी में होगा। वही नगर पालिका देवली में मॉडल बूथ बनाया जाएगा। मॉडल बूथ पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए फोटो गैलरी, सेल्फी प्वाइंट व कलाकार होंगे। इसी तरह महिला बूथ, निःशक्तजन बूथ, ग्रीन बूथ भी बनाए जाएंगे।

ग्रीन बूथ से देंगे इको फ्रेंडली का संदेश

ग्रीन बूथ बनाने के पीछे उन्होंने उद्देश्य बताया कि लोगों को इको फ्रेंडली का संदेश देना है। इस बूथ पर पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। वहीं लोगों को इसके माध्यम से पर्यावरण का संदेश दिया जाएगा। उपखंड अधिकारी ने कहा कि इन सब क्रियात्मक गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं, बुजुर्ग व महिलाओं सहित सभी वर्ग के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर छाया, पानी तथा निशक्तजनों के लिए व्यवस्थाएं रहेंगी। केवल लोगों को मतदान दिवस के दिन मतदान कर अपना कर्तव्य पूरा करना है।

घर-घर बटेगी पर्ची

उपखंड अधिकारी ने कहा कि इस बार 14 व 21 अप्रैल को दो तिथि घोषित की गई है। इन तिथियों को अभियान चलाकर मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरित की जाएगी। इसके बावजूद वंचित रहने वाले लोगों को घर-घर जाकर कर्मचारी पर्ची देंगे। वही प्रयास रहेगा की कोई व्यक्ति पर्ची प्राप्त करने से वंचित नहीं रहे। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर स्काउट के स्वयंसेवक रहेंगे और बुजुर्गों व निशक्तजनों की मदद के लिए भी स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे।

हेल्प डेस्क भी मतदान केंद्र पर होगी, जो लोगों को दिशा निर्देशित करेगी। उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद की अपील पर व्यापार महासंघ की ओर से अध्यक्ष चांदमल जैन ने ग्रीन बूथ पर एक हजार कपड़े की थैली वितरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 14 से 19 अप्रैल तक होम वोटिंग का अभियान शुरू होगा। जहां मतदानकर्मी घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा लेने वाले मतदाताओं से मतदान कराएंगे। बैठक में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, नायब तहसीलदार रामधन सिंह, कर्मचारी दुर्गेश शर्मा, आशीष शर्मा, विनोद चौधरी, जितेंद्र चौधरी समेत उपस्थित थे। इससे पहले उपखंड अधिकारी ने स्कूल प्रिंसिपल, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी समेत से चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d