Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर देवली में रोड शो करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
भाजपा नेता विजय बैसला व मंडल अध्यक्ष देवली राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा का 6 अप्रेल दोपहर 3:30 से 4 बजे करीब देवली में रोड शो होने का कार्यक्रम तय हुआ है। करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक मुख्यमंत्री खुली जीप में रोड शो कर भाजपा व पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं से अपील करेंगे। फिलहाल रोड शो का रोड चार्ट अब तय होगा। मंडल अध्यक्ष राणावत बताया कि इस संबंध में उन्हें भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत ने जानकारी दी है।


