Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsस्कूल बस के टायर के नीचे आने से छात्र घायल, उपचार के...

स्कूल बस के टायर के नीचे आने से छात्र घायल, उपचार के दौरान मौत


Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा स्थित एक निजी विद्यालय की स्कूल बस के टायर के नीचे आने से एक छात्र घायल हो गया। जिसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

उक्त मामले में विद्यार्थी के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ गफलत एवं लापरवाहीपूर्वक बस चलाने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। नासिरदा थाना अधिकारी कालूराम मीना के अनुसार महावीर धाकड़ निवासी तितरिया ग्राम पंचायत हिसामपुर ने रिपोर्ट में बताया कि उनका भतीजा अंशुल (11) पुत्र हनुमान धाकड़ कक्षा 6 में नासिरदा स्थित आदर्श विद्या मंदिर में अध्ययन करता है। तितरिया गांव के सभी बच्चे विद्यालय की निजी बस से आवागमन करते हैं। इस शनिवार को दोपहर एक बजे अंशुल विद्यालय की उक्त बस से घर आ रहा था।

बस के तितरिया गांव पहुंचने पर जब बच्चे बस से उतर रहे थे। इसी दौरान बस चालक ने गफलत, लापरवाहीपूर्वक व गलत साइड में बस को चलाते हुए अंशुल के टक्कर मार दी। अंशुल उक्त बस के टायर के नीचे आ गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की मदद से अंशुल को बाहर निकाला गया। तब तक बच्चा गंभीर घायल हो गया था। घायल अंशुल को देवली लेकर गए, जहां से गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर में देर रात अंशुल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d