Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में महर्षि गौतम की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
गौतम जयंती से एक दिन पूर्व 8 अप्रैल को समाज की महिलाओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसके तहत मेहंदी, रंगोली, चाइल्डरेस, चम्मच रेस व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. वहीं गौतम जयंती की पूर्व संध्या पर महर्षि गौतम मंदिर में सुंदरकांड हुआ। गौतम जयंती की सुबह हवन भी किया। वही 9 अप्रैल को शहर में विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महर्षि गौतम की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। शहर में कई जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। उक्त शोभायात्रा बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार, घोसी मोहल्ला, जहाजपुर रोड होते हुए ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन पहुँची। जहां महर्षि गौतम की आरती की गई। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं दानदाताओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ।




