Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsदिगंबर जैन मंदिर की कार्यकारिणी घोषित, महात्मा फुले जयंती गुरुवार को

दिगंबर जैन मंदिर की कार्यकारिणी घोषित, महात्मा फुले जयंती गुरुवार को


Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट देवली के अध्यक्ष विमल कुमार अजमेरा ने सत्र 2024-2025 की कार्यकारिणी की जनरल मीटिंग में घोषणा की है।

कार्यकारिणी में संरक्षक हुकमचंद सेठी, महावीर प्रसाद गोधा, पदम अजमेरा, निहाल चन्द सेठी, उपाध्यक्ष पदम पाटनी, गोविंद कुमार बाकलीवाल, मंत्री महावीर प्रसाद, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी महावीर कुमार, सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार कोठारी, धर्मशाला प्रभारी राजकुमार, मुनि सेवा प्रभारी ओमप्रकाश शाह, मंदिर व्यवस्था सामग्री क्रय-एवं रखरखाव प्रभारी राजेंद्र लुहाड़िया मनोनीत किए गए।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती गुरुवार को

पनवाड़ में गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई जाएगी। महावीर माली ने बताया कि इस वर्ष भी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती का आयोजन माली समाज धर्मशाला पनवाड़ में रात 8 बजे किया जाएगा। इसमें सभी समाज के लोग धर्मशाला में एकत्रित होकर महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर दीप जलाकर माल्यार्पण करेंगे।

छोटे बच्चों को बच्चियों को शिक्षा के उद्देश्य से लेखन कार्य के लिए कॉपी वितरित की जाएगी। ज्योतिबा फुले प्रवक्ता सूरजमल माली ने बताया कि ज्योतिबा फुले का जीवन संघर्ष में रहा। उन्होंने बताया कि ज्योतिबा फुले राहु का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उन्होंने भारतीय समाज सुधारक लेखक और गरीब और महिलाओं सहित सभी लोगों के लिए समानता के अधिकार के लिए संघर्ष किया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d