Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial News"आओ लाल झूलेलाल" से गूंजा शहर, चेटीचंड मनाया

“आओ लाल झूलेलाल” से गूंजा शहर, चेटीचंड मनाया

तीन दिवसीय महोत्सव का समापन


Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से चल रहे तीन दिवसीय झूलेलाल उत्सव का बुधवार को चेटीचंड झूलेलाल जयंती पर समापन हुआ।

पूज्य पंचायत अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि पिछले कई दिनों से प्रतिदिन सुबह नगर कीर्तन निकालकर आराध्य भगवान झूलेलाल की महिमा गाई गई। मंगलवार को बच्चों के खेलकूद एवं ड्रेस कंपटीशन हुए। महिलाओं एवं बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए गए। बुधवार को जयंती पर सुबह नगर कीर्तन निकाला गया। वाहन रैली में समाज के लोगों ने भाग हिस्सा लिया। दोपहर को लंगर का आयोजन किया। वहीं शाम 4 बजे भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें युवाओं में जमकर भगवान झूलेलाल की आराधना करते हुए छैज की। समाज की महिलाए, बच्चे, पुरुष सभी अलग ड्रेस कोड में शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

शोभायात्रा पर शहर के बाजारों में पुष्प वर्षा की गई। व्यापार मंडल देवली द्वारा भी शोभायात्रा पर पुष्प बरसाए गए। देर शाम स्थानीय बोरड़ा गणेश स्थित बनास नदी के तट पर आराध्य भगवान झूलेलाल की ज्योत को विसर्जित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d