Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मीना लसारिया ने शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंहपुरा का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने विद्यालय में संचालित वार्षिक समान परीक्षा में परीक्षार्थियों का अवलोकन कर निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित कार्मिकों का उपस्थित रजिस्टर भी देखा व साथ ही उपस्थिति ली। लसारिया ने कक्षा 5 के विद्यार्थियों की वर्क बुक जांचकर बच्चों से सवाल जवाब किए। प्रधानाचार्य राजाराम मीना ने बताया कि इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने मिड-डे मील, एमडीएम रजिस्टर, स्मार्ट कक्षा-कक्ष, लाईब्रेरी पुस्तकें वितरण का निरीक्षण किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पौधारोपण के लिए कहा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के साथ सुखलाल वर्मा, संस्था प्रधान राजाराम मीना, व्याख्याता प्रमोद स्वर्णकार, कमलेश जैन, राजूलाल प्रजापत, विनोद कुम्हार, अमिता शर्मा, बन्ना लाल मीना, रामेश्वरी पारीक आदि थे।


