Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeInspectionकलक्टर ने किया नरेगा, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, एसएसटी नाके का निरीक्षण

कलक्टर ने किया नरेगा, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, एसएसटी नाके का निरीक्षण

पालिका ईओ को बिना कन्वर्जन के बनी बिल्डिंग पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश


Jahazpur News 12 अप्रैल (आज़ाद नेब) जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने क्षेत्र में दौरा कर नरेगा, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, एसएसटी नाकें का निरीक्षण किया। नगर पालिका ईओ राघव मीणा को बिना कन्वर्जन के कृषि भूमि पर बनी बिल्डिंग पर कार्रवाई करने, पालिका भूमि से अवैध कब्जें हटाने, सब्जी मंडी एवं सफाई मे सुधार करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने पंडेर में एसएसटी नाके का निरीक्षण कर आने जाने वाले वाहन को विशेष रूप से चेक करने, सजगकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वही माताजी का खेड़ा में राऊप्रा विद्यालय का भी निरीक्षण किया। कलक्टर द्वारा बच्चो से पढ़ाई के बारे में बातचीत की। जिस पर संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर बच्चों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने का स्टाफ को निर्देश दिए। माताजी का खेड़ा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। वहां पर सभी व्यवस्थाएं माकुल नजर आई। इसके बाद माताजी का खेड़ा पंडेर, पंचायत समिति जहाजपुर नरेगा चेक की और वहां हो रहे नए तालाब निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए गए कि तालाब की गहराई का पानी के बहाव का ध्यान रख के मिट्टी डाली जाए। लेकिन उसके चारों और जो पाल है। वहा सही स्टैंथ का सही करने के निर्देश दिए।

पंचायत समिति मे जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने ब्लॉक अधिकारियों की बैठक ली। जिससे नगर पालिका ईओ राघव मीणा को बिना कन्वर्जन के कृषि भूमि पर बनी बिल्डिंग पर कार्रवाई करने, पालिका भूमि से अवैध कब्जे हटाने, बस स्टैंड पर स्थित सब्जी मंडी को हटा कर पालिका द्वारा बनवाई गई। सब्जी मंडी मे कठोरता से स्थापित करने एवं नगर पालिका क्षेत्र में सफाई में सुधार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी राघव मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d