Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में कस्बे में विद्यालय से मुख्य बाजार होते हुए मीरा सर्कल तक स्टाफ द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने का आह्वान किया गया। स्वीप के तहत विद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसमें रंगोली, नुक्कड़ नाटक, रैली,छात्रों द्वारा अभिभावकों को पत्र, मतदान शपथ आदि शामिल है। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी शांति लाल शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता के चलते दूनी तहसील एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्य बाजार में चुनावी स्लोगन वाली तख्तियां लेकर बाइक रैली निकाली गई। यहां स्वीप कार्यक्रम प्रभारी शांतिलाल शर्मा, तहसील कार्मिक लक्ष्मीकांत मंगल, रामसिंह चौधरी, बीएलओ सुपरवाइजर राजेश कुम्हार, गिरधारी लाल शर्मा, महावीर प्रसाद बडगूजर, संतोष शर्मा त्रिलोक चंद कलाल, बीएलओ शिवकरण बैरवा, महेंद्र चौधरी,मुकेश गुर्जर,सोपाल गुर्जर, महावीर प्रसाद खींची,रामलक्षण मीणा, मनीषा जैन आदि थे।



