Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे में सहायक अभियंता घायल हुए

सड़क हादसे में सहायक अभियंता घायल हुए

कोटा निवासी अभियंता कार से जा रहे थे जयपुर, डिवाइडर से टकराई कार


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह सरोली मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार सवार व कोटा निवासी, सवाईमाधोपुर में कार्यरत सहायक खनिज अभियंता चालक घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दूनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को घाड़ पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घाड़ थाना क्षेत्र की सरोली पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी बजरंग लाल ने बताया कि विवेकानंद कॉलोनी निवासी सहायक खनिज अभियंता राजेंद्र भट्ट (56) पुत्र गोपाल भट्ट इन दिनों सवाईमाधोपुर में पदस्थापित है। वे शुक्रवार सुबह कोटा से कार में सवार होकर जयपुर हाईकोर्ट में विभागीय काम से जा रहे था। इसी बीच थाना क्षेत्र में सरोली मोड़ के पास कार के आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। इससे कार के चालक शिवपुरा रावतभाटा रोड कोटा निवासी अनिल यादव पुत्र धर्मचंद यादव ने भी तेज ब्रेक लगाए। यह कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में खनिज अभियंता राजेंद्र भट्ट और कार चालक घायल हो गए। इसके बाद काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस को भी बुलाया। बाद में पुलिस ने उन्हे दूनी अस्पताल में लाकर उपचार करवाया। अभियंता के नाक के उपर टांके आए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d