Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बजरी की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, बाइक...

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बजरी की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, बाइक चोरी का मामला दर्ज


Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव को लेकर बरती जा रही सतर्कता के तहत समीप की हनुमान नगर पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के आरोप में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है।

हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार पुलिस ने देवली के पीर बाबा के समीप निवासी अजय जोगी पुत्र चमन जोगी को 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह हनुमान नगर थाना पुलिस ने बुधवार को मोरला चौराहे पर नाका लगाकर एक बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्राली को बजरी से भरी पकड़ा गया। जिसे जब्त कर खनिज विभाग भीलवाड़ा को सूचना दी जा चुकी है। उधर, मंगलवार को हाल कुचलवाड़ा रोड प्रेम नगर निवासी बहादुर सिंह मीणा निवासी सावंतगढ़ ने अपनी बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। उक्त रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि गत 14 अप्रैल को उन्होंने अपनी बाइक शाम 7 बजे घर के बाहर खड़ी की। वहीं अगले दिन यह बाइक गायब मिली। जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d