Wednesday, May 1, 2024
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsश्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में, रामनवमी : निकाली शोभायात्रा

श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में, रामनवमी : निकाली शोभायात्रा

शोभायात्रा पर बरसे पुष्प


Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की मौके पर बुधवार को देवली में राठौर तेलियान साहू समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में दर्जनों जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि रामनवमी पर हर वर्ष देवली का साहू समाज शोभायात्रा निकलता है। उक्त परंपरा को साहू समाज ने वर्षों से सहेज रखा है। बुधवार सुबह 10 समाज के युवक, युवतियों व महिलाओं की ओर से वाहन रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। वाहन रैली के माध्यम से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशी व्यक्त की गई। साथ ही उनका संदेश प्रसारित किया गया। इधर, शाम को शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें भगवान का बेवाण भी साथ चल रहा था। लोगों ने भगवान के दर्शन किए व श्रीफल भेंट किया। शोभायात्रा छतरी चौराहा, ममता सर्कल तथा यहां से चर्च रोड की ओर गुजरी।

कई जगह सड़क किनारे खड़े होकर लोगों ने पुष्प वर्षा की तथा शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं भगवान श्री राम व हनुमान के भजनों पर नाचती हुई चल रही थी। यहां जय श्रीराम के नारे गूंजे। वही युवतियां भगवान श्री राम का ध्वज फहरा रही थी। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, जानकी की सजीव झांकी भी थी। मुख्य बाजार में शोभायात्रा को लेकर स्वागत द्वार बनाए गए। साहू समाज ने दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोभायात्रा में भाग लिया। वहीं सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिहाज से उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, पुलिस उपाधीक्षक देवली रामसिंह, थाना प्रभारी राजकुमार नायक समेत शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d