रामनवमी की शोभायात्रा पर पुष्प बरसाए
Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश प्रदेश में कई जगहों पर हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद होते देखे गए हैं। लेकिन देवली का सांप्रदायिक माहौल कुछ अलग ही बयां करता है।
जहां दोनों समुदाय के लोग अवसर मिलने पर धार्मिक एकता का संदेश देने से नहीं चूकते। बुधवार शाम एक बार फिर यह मौका था। जब देवली के मुस्लिम समाज के लोगों ने चर्च रोड स्थित जामा मस्जिद के बाहर श्रीरामनवमी के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्प बरसाए। शोभायात्रा से पूर्व मुस्लिम समाज के लोग यहां मस्जिद के बाहर खड़े हो गए जिन्होंने शोभायात्रा में गुजर रहे लोगों पर गुलाब के पुष्प बरसाए तथा उन्हें रामनवमी की बधाई दी। उल्लेखनीय की हर वर्ष देवली का मुस्लिम समाज रामनवमी पर पुष्प वर्षा कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है। इस दौरान मुस्लिम समाज के अकील कुरैशी, जाकिर हुसैन कुरैशी, शमी रंगरेज, सिरज समेत लोग शामिल थे। इससे पहले भी देवली का मुस्लिम समाज गणेश महोत्सव समेत प्रमुख कार्यक्रमों में धार्मिक एकता का संदेश दे चुका है।
लिंक पर क्लिक कर वीडियो देखें-



