Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चैत्रीय नवरात्र के समापन पर एक ओर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। वही घरों में महिलाओं ने माता के रूप में कन्याओं को भोजन करवाकर पूजन किया।
हनुमान नगर क्षेत्र की ज्योति कॉलोनी में कई घरों में माता रूपी कन्याओं को भोजन करा, तिलक लगाकर, पैर छूकर आशीर्वाद लिया तथा दक्षिणा स्वरूप गिफ्ट, पैसे दिए। इस दौरान भैंरू रूप में एक बालक को भी खाना कराकर महिलाओं ने पूजन किया। उधर, क्षेत्र के शक्तिपीठों पर अंतिम दिन होने की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के भक्तों ने शक्तिपीठ पर पहुंचकर दर्शन किए।


