Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की घाड़ थाना पुलिस व टोंक डीएसटी टीम ने मंगलवार को दबिश देकर 89.5 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए हैं। यह पौधे खेत की मेड़ पर उगाए गए थे।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुलिस थाना घाड़ व डीएसटी टीम टोंक के संयुक्त तत्वाधान में जलसीना तन स्थित खेत की मेड़ पर कार्रवाई की गई। इस दौरान उक्त टीम को सिवायचक खसरा नं 230 रकबा 0.89 हेक्टर के अज्ञात कब्जाधारक से 38.900 किलोग्राम तथा आरजी खसरा नं 02 किस में गैर मुमकिन नदी की रकबा 51.78 हेक्टेयर में से 0.08 के अज्ञात कब्जाधारक से 50.600 किलोग्राम समेत कुल साढ़े 89 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त करने की सफलता मिली है। उक्त पौधों की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 8 लाख 95 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच दूनी प्रभारी को सौंपी है।
कार्रवाई दल में घाड़ थाना पुलिस के प्रभारी देवेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल भेरू, पुलिसकर्मी शंकर लाल, लक्ष्मण सिंह, रामभजन तथा जिला विशेष टीम के सदस्य उपनिरीक्षक हरिमन, हेड कांस्टेबल इकबाल समेत शामिल थे।


