Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने रविवार को समिति की नई कार्यकारिणी की घोषित की है। इस दौरान कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सिद्धि विनायक रिसोर्ट में हुआ।
प्रवक्ता ने बताया कि कार्यकारिणी में संरक्षक कृष्ण गोपाल मंगल, निरंजन लाल टेलर, नवल मंगल, कानसिंह राणावत, घीसालाल टेलर, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, राजेंद्र जिंदल, महावीर कुमार जैन, नरेंद्र कुमार सिंहल, उपाध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा, प्रबन्धक घीसालाल टेलर, उपप्रबन्धक सत्यनारायण गोयल, महामंत्री महावीर कुमार जैन, मंत्री दिनेश गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जिंदल, सहकोषाध्यक्ष श्यामलाल पारीक, प्रचार प्रसार भँवरलाल नायक मनोनीत किया है।
समिति में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेंद्र शर्मा, अशोक विजय, संजय सिंहल, कन्हैया लाल लुनिवाल, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, रमेश त्रिपाठी, महेश दाधीच नाथूलाल वैष्णव, शिवजीराम प्रतिहार, लक्ष्मीनारायण परिहार, नवल जाँगिड़, सुरेंद्र सिंह नरुका, गफूर खान, नवल मालपानी, यशवंत नागर, बाबूलाल जैन, कृष्णगोपाल शर्मा, भँवरलाल शर्मा, पारसचंद जैन, राजकुमार कोठारी को शामिल किया है। समारोह में कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
“नया प्रकल्प तैयार कर जन सेवा करेंगे”
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंगल ने कहा कि सभी पदाधिकारी व सदस्यों की प्रेरणा से समिति द्वारा नया प्रकल्प तैयार कर जन सेवा के कार्य किए जाएंगे। समिति सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। जिन्हें इस कार्यकाल में पूरा किया जाएगा।


