Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र में चुनाव के दौरान लगी हुई मोबाइल टीम ने कार्रवाई कर विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है।
हनुमान नगर पुलिस ने बताया कि मोबाइल पार्टी में शामिल सहायक उप निरीक्षक नजमु शाकिब की टीम ने मोरला चौराहे के समीप कार्रवाई कर एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए डिटेन किया। यह व्यक्ति नंदकिशोर उर्फ कालू पुत्र हरचंद मीणा निवासी मोरला हैं। जिसके पास देशी, अंग्रेजी शराब, बियर के रूप में करीब एक लाख रुपए कीमत के 12 कर्टन भरे हुए पाए गए। जिनको मोबाइल पार्टी ने जब्त कर हनुमान नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।



