Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsलूटने का इरादा था तो गला क्यो रेता? क्या हत्या का ही...

लूटने का इरादा था तो गला क्यो रेता? क्या हत्या का ही उद्देश्य था या फिर कोई और रहस्य?

क़ई सवाल निरुत्तर

@आशीष बागड़ी

Deoli News 1 मई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के घोषी मोहल्ला निवासी लाला सिंह घोषी के गला रेतकर लूटने की घटना अपने-आप मे क़ई सवाल खड़े कर रही है, जिनके जवाब पुलिस को खोजने होंगे। बुधवार को सनसनीखेज घटना की जानकारी शहरवासियों को मिली तो हर कोई जानकर हतप्रभ रह गया। हालांकि पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है, लेकिन कुछ सवाल ऐसे है, जिनके बारे में लोग चर्चा कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि पीड़ित लाला भाई की होटल कोटा बायपास पर स्थित है। उक्त होटल पर जाने के लिए रास्ता छोटा होने के कारण पीड़ित इमानुअल स्कूल के रास्ते से कोटा बायपास को जोड़ने वाले रास्ते का उपयोग करता था। ये रास्ता आमतौर पर कम ही चलन में है। घटना भी बुधवार सुबह की बताई है। सवाल बस यहीं से शुरू होते है। दिनदहाड़े ऐसी ख़ौफ़नाक घटना का आखिर क्या उद्देश्य रहा होगा ये विचारणीय है।

सवालों की कड़ी यहीं से अनगिनत चल रही है। माना जा सकता है कि यदि बदमाश लूटने के इरादे से आए थे तो उन्हें पीड़ित के आने-जाने के रास्ते की पूरी जानकारी थी! हो सकता है बदमाशों ने पहले ” रेकी” भी की हो। दिनदहाड़े बदमाश यूँ ही नही आए सम्भवतः उनके पास पीड़ित की पुख्ता खबर थी, आने-जाने के समय की जानकारी भी रही होगी। खबर ये भी होगी कि पीड़ित के पास बड़ी नकदी भी है। ऐसे में ये साजिश आसान नही थी। इसकी तैयारियां पहले से चली होगी। तभी बदमाश इस घटना को अंजाम दे पाए।

सवाल ये भी है कि यदि नकदी लूटने का ही इरादा बदमाशों का था, तो गले को रेतकर पीड़ित की हत्या करने की कोशिश क्यो की? वे केवल लूटकर ओर घायल कर ही फरार हो सकते थे। लेकिन यदि गला रेतने की घटना को अंजाम दिया है तो इसके क़ई अर्थ हो सकते है। चूंकि पीड़ित बयान देने की हालत में नही है लिहाजा अभी ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि बदमाश कौन थे? कितनी संख्या में थे?

उनके पास कोनसा वाहन था? पुलिस भी फिलहाल ये बताने की स्थिति में नही है कि आखिर घटना की वास्तविक स्थिति क्या रही होगी। घटनास्थल पर चाकू बरामद हुआ है, वह बड़ा है और आमतौर घरों में उपयोग में नही लाया जा सकता। चाकू नया ही खरीदकर लाया गया था। इसका सीधा मतलब यहीं है कि साजिश पहले ही बन चुकी थी। सवाल ये भी है कि हत्या का उद्देश्य था तो उसके पीछे क्या कोई रंजिश है या फिर पहचानने के डर से गला रेतकर मारने की कोशिश हुई? बहरहाल ये अगनित सवाल है, जो चर्चा का विषय है। लेकिन जिस तरह की घटना दिन दहाड़े हुई है, उससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बना है। हनुमान नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर हत्या का प्रयास व लूट की नियत से वारदात करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस में आईपीसी की धारा 341, 323, 307, 394 में मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d