Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsजयपुर चुंगी नाका पर रोड ब्रेकर जरूरी, नहीं तो होंगे हादसे

जयपुर चुंगी नाका पर रोड ब्रेकर जरूरी, नहीं तो होंगे हादसे

शहर का महत्वपूर्ण है चौराहा, दिनभर गुजरते हैं हजारों वाहन

(पब्लिक इश्यू)

Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर चुंगी नाके पर अब वाहनों की आवाजाही को देखते हुए रोड ब्रेकर बनाने की बेहद जरूरत महसूस होने है। जिससे कि हादसे थमेंगे। अब मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से ब्रेकर की आवश्यकता महसूस होने लगी है।

वही सरपट सड़क पर ब्रेकर नहीं होने से वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं, जो कि हादसे की मुख्य वजह है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि शहर में जयपुर चुंगी नाका स्थित चौराहा वाहनों की आवाजाही के लिहाज से बेहद व्यस्ततम चौराहा है। जहां दिनभर से हजारों निजी, सरकारी वाहन तथा बसें गुजरती है। लेकिन यह सड़क एकदम सरपट व सपाट है। जिस पर तेज गति से वाहन गुजरते। इसे हादसा होने का हर समय खतरा बना रहता है। थोड़ी चूक होने पर वाहन परस्पर भीड़ रहे हैं। 

चार दिशाओं से मिलती है सड़क

क्त चौराहे पर एक दिशा पुराने अजमेर मार्ग से, दूसरी दिशा जयपुर मार्ग, तीसरी दिशा कब्रिस्तान की ओर तथा चौथी दिशा देवली की ओर से है। इनमें पुराने अजमेर मार्ग की ओर से आने वाली सड़क के अंतिम छोर पर रोड ब्रेकर है। लेकिन शेष तीनों दिशाओं में रोड ब्रेकर नहीं है। जिसकी वजह से तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं। यदि इन तीनों लेने पर रोड ब्रेकर बना दिया जाए तो तेज रफ्तार वाले वाहनों की गति पर अंकुश लगेगा।

ऐसे में स्वाभाविक है की हादसे भी रुकेंगे। पूर्व में भी हादसे यहां हो चुके हैं। जिनमें लोगों ने जान तक गवाई है। खासकर केंद्रीय विद्यालय से छुट्टी के वक्त आने वाले अभिभावक व उनके बच्चों को यह चौराया जानलेवा दिखाई पड़ता है। कई अभिभावकों ने कहा कि यदि इन जगहों पर रोड ब्रेकर बन जाए तो चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों की गति पर अंकुश लगेगा तथा निश्चित तौर पर हादसे कम होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d