Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पीर बाबा के पास पुराने गर्ल्स स्कूल में संचालित महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल।में कक्षा एक से 10 तक रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू हो चुके हैं।
प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा ने बताया कि कक्षा प्रथम में 30, कक्षा 2 में 8, कक्षा 3 में 10 कक्षा 4 में 2, कक्षा 5 में 5, 6 में 6, कक्षा 7 में 4, कक्षा 8 में 3 कक्षा 9 में 39 व कक्षा 10 में 28 सीट रिक्त है। जिन पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया होगी। जिसके तहत इच्छुक विद्यार्थी (बालक, बालिका) दिनांक 7 से 12 मई तक प्रवेश के लिए आवेदन जमा करवा सकते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की सूचना 13 मई को विद्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। वहीं 14 को प्राप्त आवेदनों से लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयन के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 15 मई को किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया के लिए स्थानीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के निर्देशन में प्रवेश कमेटी का गठन किया है। इसके लिए अभिभावक, विद्यार्थी प्रवेश कमेटी के सदस्यों से सम्पर्क कर सकते है। कमेटी की सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
Related News-


