Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के बस स्टैंड परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के सामने रविवार से नौ दिवसीय संगीतमय रामायण आधारित रामलीला की शुरुआत हुई है।
जानकारी के अनुसार उक्त रामलीला में उत्तर प्रदेश काशी प्रयाग के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। रविवार को रामलीला की शुरुआत सत्यनारायण तिवाड़ी, गणेश झवर, गिरिराज राजोरा, शांता देवी झवर, अजय मेहरा समेत लोगों ने पूजा अर्चना के साथ की। उन्होंने बताया कि यह रामायण आधारित रामलीला 14 मई तक प्रतिदिन रात 7 से 10 बजे तक चलेगी।
ग्राम विकास अधिकारी ने मोबाइल लौटाया
दूनी निवासी तथा शाहपुरा जिले की जहाजपुर तहसील में कार्यरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने सड़क मिला मोबाइल उसके मालिक को लौटाया है। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि वे बाइक से दूनी आ रहे थे। इस बीच जहाजपुर के समीप स्वस्तिधाम के पास उन्हें सड़क पर लावारिस अवस्था में एक मोबाइल मिला। जिन्होंने उसे अपने पास रख लिया।
जबकि यह मोबाइल कोटड़ी पंचायत समिति के सौताला गांव निवासी हीरालाल पुत्र रामचंद्र नायक का है। दरअसल हीरालाल अपने रिश्तेदारों की यहां राजमहल आ रहा था। इस बीच यह मोबाइल खो गया। ग्राम विकास अधिकारी ने जानकारी कर यह मोबाइल उसके मालिक को लौटा दिया है।


