Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के धुआ कला स्थित एक कुएं में दिखाई दे रहे प्रकाश पुंज का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आखिर इस घटनाक्रम ने “खोदा पहाड़ निकली चुहिया” की कहावत को चरितार्थ किया है।
घाड़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रकाश कुएं में गिरी चाइना टॉर्च का है, जो पानी में तैर रही थी। संभवत किसी ने यह टॉर्च कुएं में डाल दी। जिसका प्रकाश अंधेरा होने के बाद फैल रहा था। लोगों की सूचना पर घाड़ थाना पुलिस पहुंची तथा टॉर्च को बाहर निकाल लिया है। वही टॉर्च निकाले जाने के बाद ग्रामीणों की जिज्ञासा शांत हुई है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण रामावतार जांगिड़ के कुएं में चंद्रमानुमा प्रकाश का गोला दिखाई दे रहा था। जिसकी सूचना पर घाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी।

प्रीवियस न्यूज़ यहां से पढ़े
कुएं में दिख रहा प्रकाश पुंज बन रहा है चर्चा का विषय, पुलिस पहुंची मौके पर, वीडियो देखें


