Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsतीन दिन से बिजली बंद, ग्रामीण परेशान, बस स्टैंड में ओवरफ्लो कचरा...

तीन दिन से बिजली बंद, ग्रामीण परेशान, बस स्टैंड में ओवरफ्लो कचरा पात्र


Deoli News 8 मई ((दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सारदडा निवासी ग्रामीणों ने बुधवार को तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपकर बिजली की समस्या बताई। इन ग्रामीणों ने बताया कि गत तीन दिन से गांव में बिजली नही आ रही है।

बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण परेशान है। विद्युत निगम को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह समस्या विद्युत पोल के गिरने से हुई है। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। वहीं गर्मी के इस मौसम में मोटर नही चल पाने से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। ज्ञापन सौपने में भगवत सिंह, नंदलाल गुर्जर, कश्मीर मीना, रंगलाल, बाबूलाल, सियाराम, कुशल, सावंत सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। इसी तरह गांव स्थित पीएम श्री योजना स्कूल में जाने के दौरान सड़क के बीच बनी खाई को भरवाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने अंदेशा व्यक्त किया कि बारिश में यह खाई पानी रने से बच्चों के साथ हादसा होने की संभावना रहेगी।

ओवरफ्लो हो रहा है कचरा पात्र

शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित सुलभ कांप्लेक्स के पीछे रखा कचरा पात्र ओवरफ्लो हो रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस पात्र में कचरा व अन्य अपशिष्ट भरकर ओवरफ्लो हो गया है। जिसका कचरा आसपास फैलने लगा है। इससे गंदगी हो रही है। वही के संबंध में नगर पालिका में कहा गया, लेकिन सफाई नहीं हुई। हवा से गंदगी भी फैल रही है। जिसे खाली करवाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d