Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsपरशुराम जयंती पर देवली में निकाली वाहन रैली, महाआरती की

परशुराम जयंती पर देवली में निकाली वाहन रैली, महाआरती की


Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर में बैंड बाजे व ढोल के साथ वाहन रैली व विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

भगवान परशुराम की जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम सर्कल पर एकत्र हुए। जहां से वाहन रैली व भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के परशुराम सर्कल से शुरू हुई जो एजेंसी एरिया, पेट्रोल पंप चौराहा, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, छतरी चौराहा, पटवा बाजार, जहाजपुर चुंगी नाका, गौरव पथ होते हुए वापस परशुराम सर्कल पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। इस दौरान वाहन रैली का नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के नेतृत्व में पालिका पार्षदों ने, व्यापार मंडल अध्यक्ष चांदमल जैन, शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के साथ-साथ शहर के लोगों ने भी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही कई जगहों पर लोगों ने वाहन रैली में शामिल लोगों को जलपान भी करवाया। परशुराम जंयती पर आयोजित वाहन रैली में सर्व ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

समापन परिवहन रैली परशुराम सर्कल पहुंची। जहां महाआरती का आयोजन हुआ। इससे पहले जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात परशुराम सर्कल पर लाइटों से सजावट की गई तथा महिलाओं ने आरती की। 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d