Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब देवली की ओर से अक्षय तृतीया के मौके पर शुक्रवार को शहर में खुले आसमान के नीचे दुकान लगाने वाले लोगों को नि:शुल्क छतरी वितरित की गई।
क्लब अध्यक्ष ज्योति मंगल ने बताया कि इन दोनों तेज धूप व गर्मी है तथा शहर में कई दुकानदार सड़क किनारे खुले में अपना व्यापार करते हैं। जिन्हें गर्मी से बचाने के लिए आधा दर्जन दुकानदारों को छतरियां वितरित की गई। इस दौरान बस स्टैंड, सब्जी मंडी, पेट्रोल पंप और बाजार में खुले में व्यापार करने वाले लोगों को छतरी दी गई। जिससे उनका गर्मी में बचाव हो सकेगा। वितरण के दौरान अनु शर्मा, सोनू चौधरी, शेफाली मंगल, वर्षा जैन, नेहा अग्रवाल, भारती अग्रवाल, ज्योति जैन समेत महिलाएं मौजूद थी।



