Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationभामाशाहों के सहयोग से विद्यालय की बदलेगी तस्वीर

भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय की बदलेगी तस्वीर

हजारों रुपए का आर्थिक सहयोग किया


Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भामाशाहों के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा की तस्वीर जल्द बदलेगी। जहां कई भामाशाहों ने विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया है।

दरअसल गांगीथला के राउप्रावि रतनपुरा में एसएमसी अध्यक्ष सोजीराम की अध्यक्षता, डीईईओ प्रहलाद मीणा के आतिथ्य एवं रतन मीणा, राजेश मीणा, खेमराज मीणा, कालूराम मीणा, पुष्करराज मीणा, सुभाष के विशिष्ट आतिथ्य में भामाशाह सम्मान, कक्षा 8 का दीक्षांत समारोह हुआ। यहां भामाशाह रतन, राजेश, बाबूलाल द्वारा निर्मित स्टील का मेन गेट विद्यालय को समर्पित किया गया। कालूराम मीणा द्वारा सभी कक्षाओं के लिए फर्नीचर की घोषणा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रसाद मीणा द्वारा 21 हजार रुपए की राशि भेंट की गई। इनके अलावा अम्बालाल मीणा के द्वारा 5100 रुपए, शोभाग मीणा, ब्रह्मा लाल मीणा ने 1100 रुपए, प्रधानाध्यापक हरिसिंह मीणा द्वारा 21 हजार रुपए की राशि भेंट की गई।

इन्होंने भी किया सहयोग

इसी प्रकार रामराज मीणा, यादराम मीणा ने 1100-1100, शोभाग सिंह मीणा ने 2100, जेके मेडिकल स्टोर देवली ने 1100 व प्राथमिक उपचार पेटी, टीम महेंद्र मीणा द्वारा राशि 7 हजार रुपए, मुकेश रेगर 500, रामलाल रेगर 2100, कानाराम मीणा 1100 व हिना मीणा ने भी सहयोग दिया। वहीं सेवानिवृत हो रहे पीईईओ प्रहलाद रेगर ने 5100 रुपए की राशि भेंट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d