Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र में जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध बजरी स्टॉक पर कार्रवाई करने के बाद नींद से जागे ऊंचा पटवारी भंवर सिंह शेखावत ने भी पुलिस के साथ एक अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार ऊंचा तालाब की पाळ के समीप पुलिस एवं पटवारी भंवर सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को सूचित किया है। हालांकि पुलिस को देखकर ट्रैक्टर खड़ा कर चालक फरार हो गया था।
चुनाव से लौटा होमगार्ड का दल
हाल ही में मध्य प्रदेश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के तीसरे व चौथे चरण में टोंक जिला चुनाव ड्यूटी गृह रक्षा दल के सदस्य वापस लौटे हैं। सभी सदस्यों के सकुशल आने पर देवली एचपीसी गजेंद्र सिंह सोलंकी ने सभी को मिठाई खिलाई।



