Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा में बुधवार को बेकार सामग्री से उपयोगी आइटम बनाकर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
विद्यालय के इको क्लब प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि विद्यार्थियों ने खाली टिन, पानी की कैन, डिब्बे आदि का उपयोग कर पक्षियों के लिए परिंडे बनाएं और पेड़ों पर पानी भर कर लगाए। संस्था प्रधान राजेश कुमार देवतवाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण मित्र बन कर पेड़ पौधों की सेवा करते रहने की शपथ दिलाई। यहां वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल, किशनलाल, मनीषा मीणा राजाराम, त्रिलोकचंद बैरवा, प्रधान लाल, शालिनी रघुवंशी उपस्थित थे।
पौधारोपण किया ,परिंडे बांधे
राजकीय महाविद्यालय देवली में बुधवार को प्राचार्य पूरणमल वर्मा के निर्देशन में स्टाफ व विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। प्राचार्य ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था करना पुण्यदायी है।
इसमें सभी को प्रयास करना चाहिए। इस दौरान संकाय सदस्यों ने पक्षियों के लिए चुग्गा व पानी की व्यवस्था की। वही कॉलेज परिसर में नीम, पीपल, जामुन के पौधे लगाए। कार्यक्रम में सहायक आचार्य अनंत चौधरी, रामलाल मीणा, विजय मीणा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अनीश अब्बासी, राजेश मीणा, बृजेश सैनी, रूपाली द्विवेदी समेत कई लोग थे।


