Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessरविवार से फिर शुरू होगी समर्थन मूल्य की खरीद

रविवार से फिर शुरू होगी समर्थन मूल्य की खरीद


Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड अधीन देवली दूनी, नासिरदा, रामथला एवं गुराई केंद्रों पर 19 मई से फिर समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद शुरू होगी।

दरअसल गत दिनों बारदाना खत्म होने से सरसों खरीद बंद की गई थी। वहीं शनिवार को क्षेत्र में करीब 24 हजार कट्टे सरसों बारदाना मिले हैं। लिहाजा जिन किसान को तुलवाई मैसेज मिले है, उक्त किसान अपना माल बेचने के लिए संबंधित केंद्रों पर रविवार से आ सकेंगे। समिति के लेखापाल सीताराम पंचोली ने बताया कि सरकारी मूल्य पर सरसों खरीद की जा रही है। लेकिन 14 मई को बारदाना खत्म हो गया था। जिससे केंद्रों पर खरीद बंद हो गई थी। वहीं रविवार से फिर समर्थन मूल्य की खरीद शुरू की जाएगी।

एक दर्जन परिंडे लगाए, न्यायिक अधिकारियों ने कहा और परिंडे बांधे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d