Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की दूनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दूनी के अनुसार पुलिस ने इसी वर्ष के प्रकरण संख्या 84 में वांछित आरोपी मुनिराज पुत्र श्योजीराम मीणा निवासी मैनपुरा थाना सूरवाल जिला सवाईमाधोपुर तथा दूसरे आरोपी अंकित पुत्र हरिराम मीणा निवासी भगवतपुरा थाना सूरवाल जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया है। जबकि इससे पूर्व पुलिस खुशीराम पुत्र हरिराम मीणा निवासी गंभीर थाना मलारना डूंगर सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।



