Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगर्मी से मौत होने की रिपोर्ट दी, पुत्री के लापता होने की...

गर्मी से मौत होने की रिपोर्ट दी, पुत्री के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई


Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई की तेज गर्मी से मौत होने का गुरुवार को देवली थाने में मर्ग दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि यह मर्ग किशनलाल पुत्र जुवारा मीणा निवासी बीसलपुर ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि बुधवार को उसके बड़े भाई व 65 वर्षीय रामदेव मीणा की अकस्मात लू व गर्मी की वजह से मौत हो गई। परिजनों ने इसका पोस्टमार्टम नहीं कराया और ना ही किसी पर शक है। मर्ग में बताया कि रामदेव मीणा अविवाहित है, जो बीसलपुर में रहता था।

पुत्री के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज

क्षेत्र के पनवाड़ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के घर से लापता होने की देवली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी पुत्री घर से बिना बताए लापता हो गई तथा उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। रिपोर्ट में कासीर निवासी एक युवक पर संदेह जताया गया है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह युवक उसकी बेटी को अक्सर फोन करता था तथा उसके पास कुछ फोटो है। जिसे वह वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर ली है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d