Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर की गत 30 मई को बैठक आयोजित हुई। इसमें चंद्रप्रभु नवयुवक मंडल का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
उक्त नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा। इसमें मुकेश जैन (थांवला) को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह नवीन जैन उपाध्यक्ष, दीपक जैन कोषाध्यक्ष, पंकज जैन को मंत्री, प्रचार प्रसार मंत्री अंकित जैन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। नवयुवक मंडल में जुड़ने वाले सदस्यों के नाम मीटिंग में रखकर सर्वसम्मति से जोड़ा जाएगा। वही कार्यकारिणी के 31 सदस्य बनाए गए।


