Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

राष्ट्र भक्तों की जानकारी नई पीढ़ी को देने का आह्वान


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्व समाज देवली की ओर से रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रताप सर्कल पर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं श्रीराजपूत सभा इकाई देवली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सांडला द्वारा महाराणा का पूजन किया गया।

युवा आतिशबाजी कर माहौल को देशभक्ति के रंग से सरोबार कर रहे थे। इस दौरान राजपूत सभा के महामंत्री रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति के तीन मूल मंत्र हैं। इनमें पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों की जानकारी देकर अगली पीढ़ी में राष्ट्र और समाज के प्रति गौरव का भाव जगाना, पूर्व में की गई त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने का प्रयास करना, महाराणा प्रताप सहित अन्य देशभक्तों के इतिहास की जानकारी देना। अधिवक्ता महावीर सिंह राठौर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मातृभूमि की अस्मिता, सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष तथा बलिदान दिया।

इसकी जानकारी नई पीढ़ी को दी जानी चाहिए। इसी तरह पृथ्वीराज चौहान, महारानी लक्ष्मीबाई, महाराजा सूरजमल छत्रपति शिवाजी आदि के विकृत किए गए इतिहास को सही कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए। पार्षद भीमराज जैन ने पेट्रोल पंप चौराहे का नामकरण महाराणा प्रताप सर्कल करने के साथ ही कहा कि यहां पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगरपालिका द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री जसवंत सिंह चौहान, कृष्ण गोपाल शर्मा, अशोक दूबे, अशोक विजय, भाजपा के राजेंद्र सिंह राणावत, युगल किशोर चतुर्वेदी, राजपूत समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह राणावत, आरएसएस के लक्ष्मीकांत पारीक, नीरज सिंहल, गोविंद गुप्ता, सीताराम पंचोली, भंवर सिंह, विक्रमसिंह शक्तावत, नंदसिंह सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d