Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाइक से टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज

बाइक से टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के बरदपुरा निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र को बाइक सवार द्वारा टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में प्रार्थी सूरजमल नाथ निवासी बरदपुरा ने आरोप लगाया कि गत 8 मई को उनका पुत्र मोरला चौराहे स्थित अपनी दुकान से बाइक लेकर गांव जा रहा था। रास्ते में गाडोली मोड़ के समीप पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने लापरवाही व गफलतपूर्वक बाइक चलाकर प्रार्थी के पुत्र शिवलाल नाथ की बाइक के टक्कर मार दी। जिससे शिवलाल का दाहिने पैर घुटने के पास से फ्रेक्चर हो गया। वहीं एड़ी कुचल गई तथा अंगुली में भी फ्रेक्चर हो गया। जिसे लोगों ने सकरामपुरा के सामने एंबुलेंस की सहायता से देवली चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उसे एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर रेफर कर दिया गया था।

पीड़ित पक्ष ने अस्पताल से छुट्टी मिलने पर यह मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d