Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली गांव में सोमवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई कर बजरी से भरा एक डंपर जब्त किया है और मामला पंजीकृत किया है।
थाना प्रभारी देवली राजकुमार के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह समेत उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार की गई। पुलिस को सूचना मिली की चांदली मांग से एक बजरी से भरा डंपर आ रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस चांदली मंदिर के पास पहुंची। जहां डंपर आता दिखाई दिया। लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर चालक व वाहन मालिक की तलाश शुरू दी।


