Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकृषि कार्य के दौरान किसान की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज

कृषि कार्य के दौरान किसान की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के बाहरला पोल्या गांव के समीप कृषि कार्य के दौरान अत्यधिक गर्मी के चलते अचेत हुए किसान की मौत हो गई।

हेडकांस्टेबल रामराज मीणा ने बताया कि इसे लेकर गुर्जर मोहल्ला एजेंसी एरिया के वार्ड नं 17 निवासी बद्रीलाल कीर पुत्र हजारीलाल ने रिपोर्ट दी कि वे बाहरला पोल्या में राधाकिशन मीणा के खेत पर बटाई का कार्य करते हैं। उसका भाई लक्ष्मण (38) पुत्र छीतर कीर खेत पर कार्य के दौरान बेहोश हो गया। जिसे देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक लक्ष्मण का सोमवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d